Rajasthan GK
राजस्थान के राज्यपाल
Governor (Rajyapal) of Rajasthan
📖 Read full notes + 28 questions →परिचय | Introduction
- प्रमुख अनुच्छेद: 153 (पद — 7वाँ संशोधन: 2+ राज्यों का एक राज्यपाल), 154 (कार्यपालिका शक्ति), 155 (राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति), 156 (पदावधि), 157 (आयु 35+ वर्ष), 159 (शपथ — हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश), 161 (क्षमादान — मृत्युदंड माफ नहीं कर सकते!), 200 (विधेयक अनुमति), 213 (अध्यादेश)।
- पदेन पद: राज्य के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, राज्य रेडक्रॉस सोसायटी व पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (उदयपुर) के अध्यक्ष।
इस टॉपिक में क्या है
- 2. राजस्थान के राज्यपाल: प्रमुख रिकॉर्ड एवं राष्ट्रपति शासन
- 3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
- 4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
- अनुच्छेद 153 में राज्यपाल पद है; 7वें संशोधन (1956) से एक व्यक्ति 2+ राज्यों का राज्यपाल बन सकता है।
- नियुक्ति राष्ट्रपति (अनु. 155) व शपथ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (अनु. 159) दिलाते हैं।
- राज्यपाल बनने हेतु न्यूनतम आयु 35 वर्ष (अनु. 157) है।
- अनुच्छेद 161 के तहत राज्यपाल मृत्युदंड या सैन्य न्यायालय की सजा क्षमा नहीं कर सकते।
- अनुच्छेद 213 के तहत राज्यपाल अध्यादेश जारी करते हैं।
- गुरुमुख निहाल सिंह (1 नवंबर 1956) प्रथम व सर्वाधिक कार्यकाल वाले राज्यपाल थे।
- हरिभाऊ किसनराव बागडे ने 31 जुलाई 2024 को राजस्थान के राज्यपाल की शपथ ली।
- राजस्थान की 3 महिला राज्यपाल: प्रतिभा पाटिल (प्रथम), प्रभा राव, मार्गरेट अल्वा।
- पद पर रहते हुए मृत्यु (4): दरबारा सिंह, निर्मलचंद जैन, शैलेंद्र सिंह, प्रभा राव।
- रघुकुल तिलक (1981) बर्खास्त किए जाने वाले प्रथम राज्यपाल थे।
📖 Read full notes + 28 questions →