घूमर व कालबेलिया: घूमर राजस्थान का राज्य नृत्य ('लोकनृत्यों की आत्मा'; 8 मात्रा का कहरवा 'सवाई')। कालबेलिया नृत्य (इंडोणी, पनिहारी, बागड़िया, शंकरिया) 2010 में यूनेस्को अमूर्त विरासत में शामिल — प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलाबो सपेरा।
प्रमुख व्यावसायिक व क्षेत्रीय: तेरहताली (कामड़िया महिलाएँ, 13 मंजीरे, मांगीबाई, बैठकर किया जाने वाला)। भवाई (उदयपुर — सिर पर मटके, कांच/तलवार पर नृत्य)। कच्छी घोड़ी (शेखावाटी — पुरुष)। चरी (किशनगढ़, गुर्जर — फलकूबाई)। बम रसिया (अलवर-भरतपुर)। ढोल (जालोर — थाकना शैली)।
इस टॉपिक में क्या है
2. जनजाति एवं धार्मिक लोक नृत्य
3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
घूमर राजस्थान का राज्य नृत्य ('लोकनृत्यों की आत्मा') है।
कालबेलिया नृत्य 2010 में यूनेस्को अमूर्त विरासत में शामिल हुआ (गुलाबो सपेरा)।
तेरहताली कामड़िया महिलाओं द्वारा 13 मंजीरों के साथ बैठकर किया जाता है।
वालर ('गरासियों की घूमर') व कूद बिना किसी वाद्य यंत्र के किए जाते हैं।
किशनगढ़ के गुर्जर समाज के चरी नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना फलकूबाई हैं।
भवाई नृत्य (उदयपुर) सिर पर मटके व कांच/तलवार पर नृत्य हेतु प्रसिद्ध है।
कच्छी घोड़ी शेखावाटी का पुरुष प्रधान व्यावसायिक नृत्य है।
जालोर का ढोल नृत्य 'थाकना शैली' में होता है (जयनारायण व्यास ने प्रकाश में लाया)।
बम रसिया नृत्य अलवर-भरतपुर में नई फसल की खुशी में किया जाता है।
अग्नि नृत्य कतरियासर (बीकानेर) में जसनाथी सिद्धों द्वारा अंगारों पर किया जाता है।