Rajasthan GK
राजस्थान के किसान एवं जनजाति आंदोलन
Peasant and Tribal Movements of Rajasthan
📖 Read full notes + 28 questions →परिचय | Introduction
- बिजौलिया किसान आंदोलन (1897–1941, भीलवाड़ा): भारत का सबसे लंबा (44 वर्ष) अहिंसक किसान आंदोलन (84 लाग-बाग, चँवरी कर 1903, तलवार बंधाई 1906)। चरण 1: साधु सीताराम दास; चरण 2: विजयसिंह पथिक (मूल नाम भूपसिंह; ऊपरमाल पंच बोर्ड 1917; 'प्रताप' समाचार पत्र); चरण 3: माणिक्यलाल वर्मा व जमनालाल बजाज (1941 समझौता)।
- बेगूं, बूंदी व नीमूचणा: बेगूं (1921, रामनारायण चौधरी) — ट्रेंच आयोग की गोविंदपुरा गोलीबारी (1923) में रूपाजी व कृपाजी शहीद ('बोल्शेविक समझौता')। बूंदी/बरड़ (नयनूराम शर्मा) — डाबी कांड (2 अप्रैल 1923) में नानकजी भील शहीद। नीमूचणा कांड (अलवर, 14 मई 1925) — गांधीजी ने 'दोहरी डायरशाही' कहा।
इस टॉपिक में क्या है
- 2. प्रमुख जनजाति आंदोलन: भगत एवं एकी आंदोलन
- 3. एक नज़र में तुलनात्मक तालिका
- 4. ★ RPSC Favourite Traps एवं देसी जुगाड़
क्विक रिवीजन
- बिजौलिया (1897–1941, 44 वर्ष) भारत का सबसे लंबा अहिंसक किसान आंदोलन था।
- विजयसिंह पथिक (मूल नाम भूपसिंह) ने 1917 में ऊपरमाल पंच बोर्ड बनाया।
- गणेशशंकर विद्यार्थी के 'प्रताप' समाचार पत्र ने बिजौलिया को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित किया।
- बिंदुलाल भट्टाचार्य आयोग (1919) बिजौलिया किसान आंदोलन से संबंधित था।
- बेगूं आंदोलन (रामनारायण चौधरी) में ट्रेंच आयोग की गोलीबारी में रूपाजी व कृपाजी शहीद हुए।
- बूंदी के डाबी कांड (2 अप्रैल 1923) में नानकजी भील झंडा गीत गाते हुए शहीद हुए।
- गांधीजी ने नीमूचणा कांड (14 मई 1925, अलवर) को 'दोहरी डायरशाही' कहा।
- 25 अप्रैल 1934 को किशोरी देवी ने कटराथल (सीकर) में 10,000 महिला किसान सम्मेलन का नेतृत्व किया।
- गोविंद गिरी ने 1883 में संप सभा की स्थापना की व भगत आंदोलन चलाया।
- मानगढ़ पहाड़ी हत्याकांड (17 नवंबर 1913, बांसवाड़ा) को राजस्थान का जलियाँवाला बाग कहते हैं।
📖 Read full notes + 28 questions →